सांकरा : हमारे गांव में क्यों घुम रहे हो कहकर तीन ने की मारप... - CG Sandesh

सांकरा : हमारे गांव में क्यों घुम रहे हो कहकर तीन ने की मारपीट.

सांकरा थाना अंतर्गत भोकलूडीह में तीन व्यक्तियों ने मिलकर एक व्यक्ति की हमारे गांव में क्यों घुम रहे हो कहकर पिटाई कर दी, जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम मेमरा निवासी रोशन लाल साव ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च 2025 को वह ग्राम भोकलूडीह भागवत कथा सुनने अपने परिवार के साथ आया था, और भोजनालय से खाना खाकर अपने घर वापस जा रहा था.

इसी दौरान करीब रात्रि 08:30 बजे कमलेश निषाद के घर के सामने हिमेश साव, नरेश निषाद एवं कमलेश निषाद तुम हमारे गांव में क्यों घुम रहे हो कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं हिमेश साव द्वारा पहने अपने कड़े से मारपीट किया.

मारपीट करने से रोशन के सिर व छाती में चोट लगा है, मारपीट को देखकर हीरा बाई साव व पापा अर्जुन साव एवं मोतीलाल यादव बीच बचाव किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें