CG: शिवनाथ एक्सप्रेस में हुई 65 लाख की चोरी, पुलिस कर रही है... - CG Sandesh

CG: शिवनाथ एक्सप्रेस में हुई 65 लाख की चोरी, पुलिस कर रही है मामले की जांच.

ट्रेन से यात्रा करते समय अब और ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा. क्योंकि अचानक आपकी आंख लगी और आपका सामान चोरी हो जाए. पता ही नहीं चलता.
शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि, शिवनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच-टू में एक महिला के 65 लाख रुपए के गहने व नकदी चोरी हो गई. चोरी हुए गहनों में डायमंड की अंगूठी भी शामिल हैं. महिला अपने पति के साथ गोंदिया से रायपुर तक ट्रेन से आ रही थीं. गोदिंया से राजनांदगांव के बीच गहने चोरी होने की आशंका है.

दरअसल, महिला ट्रेन में बैठते ही सो गई थी. राजनांदगांव में नींद खुली तो देखा कि उनका पर्स खुला हुआ था और नकदी व ज्वेलरी गायब थे. इसमें दो डायमंड सेट, 4 अंगूठी व 45 हजार रुपए कैश थे. दुर्ग से ट्रेन रवाना हो गई तो मामला रायपुर स्टेशन में दर्ज कराया गया.

दिनेश भाई पटेल अपनी पत्नी हिना के साथ रायपुर से दिल्ली फ्लाइट से जाने वाले थे. इसलिए वे गोंदिया से रायपुर ट्रेन से आ रहे थे. इसी बीच चोरी हो गई. आरपीएफ की टीम दुर्ग व गोंदिया में सीसीटीवी खंगाल रही है.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें