मौसम का बदला मिजाज, कोण्डागांव में गिरे ओले.  - CG Sandesh

मौसम का बदला मिजाज, कोण्डागांव में गिरे ओले.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं कोण्डागांव में ओले गिरे है. जिसके बाद कोण्डागांव शिमला से कम नहीं लगा. और लोग ओले बटोरते नजर आए.

कोंडागांव में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली तेज़ हवा, आंधी-तूफान, कड़कती बिजली और गरजते बादलों के बीच करीब 1 घंटे तक मूसलधार बारिश हुई. बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने नज़ारा ही बदल दिया. जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर इस अचानक बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. शहर की नालियां उफनने लगीं और सड़कों पर पानी भर गया. कहीं लोग बारिश का आनंद लेते दिखे, तो कहीं बच्चे ओले बटोरते नज़र आए.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें