
महासमुन्द : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला महासमुन्द का जिला स्तरीय बैठक मां चंडी मंदिर प्रांगण घुंचापाली (बागबाहरा) में सम्पन्न हुआ। जिला स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक में विभिन्न एजेंडा पर विस्तार से चर्चा किया गया, जिसमें जिला स्तर पर अब तक आय व्यय का ब्यौरा, ऑनलाइन कार्य पर ToR और ROP पर विस्तृत चर्चा, स्थानीय ब्लॉक एवं जिला स्तर की कर्मचारियों की समस्या पर रणनीति, प्रांत की आगामी रणनीति के बारे में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश पटेल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई. इसके अलावा बागबाहरा ब्लॉक में कई राष्ट्रीय कार्यक्रम की राशि समय पर प्रदान न कर कर्मचारियों को परेशान किए जाने पर बीएमओ बागबाहरा से मिलकर चर्चा किया जाना है साथ ही सीएमएचओ और कलेक्टर महोदय के पास बागबाहरा की अनियमितता पर भी शिकायत को लेकर रणनीति बनाई गई।
उक्त बैठक में प्रांतीय टीम से महामंत्री आरके अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता एवं संभागाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिलाध्यक्ष विनय कुमार प्रधान ,पूर्व जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष आरके पैकरा,पांचों ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष,संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं उसके त्वरित निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाई गयी। जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने बताया कि कर्मचारी से पदाधिकारी है,प्रत्येक कर्मचारी का समस्या का निवारण हो यही हमारी प्राथमिकता है। कर्मचारियों से जो भी ऑनलाइन कार्य लिया जा रहा है,उसका एक निर्धारित मानदेय का प्रावधान है जो अभी तक अप्राप्त है।हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द यह मानदेय सभी कर्मचारी को मिले।
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 249 से संबद्ध है। जिलाध्यक्ष ओम नारायण शर्मा और सचिव श्री सुरेश पटेल नेत्तृत्व में जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें मनोज कुमार गायकवाड जी बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष, डिगेन्द्र परमार जी बागबाहरा ब्लॉक सचिव,अजित कुमार साव जी बसना ब्लॉक अध्यक्ष,राजू पटेल जी बसना ब्लॉक सचिव, डोलमणी भोई जी सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष,यशपाल पटेल जी सरायपाली ब्लॉक सचिव चुने गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया एवं कर्मचारी हित में कार्य करने के लिए शपथ दिलाया गया।कार्यक्रम का संचालन चंद्रकांता साहू द्वारा किया गया।