बागबाहरा : जैन कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : जैन कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी

बागबाहरा के जैन कॉम्प्लेक्स के सामने खड़ी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम गबौद (खल्लारी) निवासी पोषण दीवान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 24 जुलाई की रात वह जैन कॉम्प्लेक्स बागबाहरा में अपने भाई के किराये के रूम में आराम कर रहा था. 

वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HA 2025 कीमती करीबन 45000 रूपये को कॉम्प्लेक्स के सामने रखा था. उसने रात करीबन 2 बजे उठकर देखा तो उसकी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली थी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें