CG : धर्मांतरण को लेकर बवाल, पत्थरबाज़ी और मारपीट में 13 घाय... - CG Sandesh

CG : धर्मांतरण को लेकर बवाल, पत्थरबाज़ी और मारपीट में 13 घायल, 20 से अधिक पर FIR

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सीपत थाना क्षेत्र में रविवार को आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान दो समुदायों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। इस घटना में कम से कम 13 लोग घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि एक भवन में बड़ी संख्या में लोगों को आर्थिक लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे, जिनमें से अधिकतर हिंदू धर्म से थे।

सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाज़ी व मारपीट शुरू हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें