महासमुंद : नशीली कैप्सूल के साथ युवक पुलिस की गिरफ्त में - CG Sandesh

महासमुंद : नशीली कैप्सूल के साथ युवक पुलिस की गिरफ्त में

महासमुंद पुलिस ने 16 सितम्बर को मुखबिर कि सुचना पर नशीली कैप्सूल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी रमेश यादव पिता स्व. पुनीत यादव उम्र 26 साल निवासी वार्ड नं. 18 गुरूपारा महासमुंद अपने घर के पास गली में बाबा रामदेव मंदिर के पास नशीली दवाई रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था.

मुखबीर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने संदेही रमेश यादव को पकड़ा. उसके कब्जे से एक गहरे हरा रंग के झोला 03 नग दवाई का पैकिंग वाला पैकेट में भरा SPAS TRASCEN PLUS CAPSULES की 54 स्ट्रीप्स में 432 कैप्सूल 166320 MG कीमती 2808 रुपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 21 (क), 22 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें