CGPSC  घोटाला : 2 हजार पन्नों का चालान पेश, पूर्व अध्यक्ष सो... - CG Sandesh

CGPSC घोटाला : 2 हजार पन्नों का चालान पेश, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी को बताया मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में सीबीआई ने पहला पूरक चलान अदालत में पेश कर दिया है। करीब दो हजार पन्नों के इस आरोप पत्र में पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को घोटाले का सरगना बताया गया है। आरोप पत्र के मुताबिक घोटाले में अब तक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। इसका खुलासा आरोप पत्र में विस्तार से किया गया है।


आरोप पत्र में खुलासा किया गया है कि सोनवानी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए राज्य सेवा परीक्षा में सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें