महासमुंद : 3 युवकों के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : 3 युवकों के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरौद निवासी युवक के साथ मारपीट की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

पीड़ित चोवाराम निषाद ने पुलिस को बताया कि वह 02 अक्टूबर को शाम करीब 07:30 बजे से 08:00 बजे के बीच मंदिर चौक सहारा देवता पानी टंकी के पास खडा था. तभी उसके गांव के नागेश्वर ध्रुव, मधुसुदन और ओगेन्द्र ध्रुव अचानक आये और अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मार देगे कहकर हाथ मुक्का लात घुसा से मारपीट शुरू कर दिये, जिससे उसके आंख कान व सिर एवं शरीर में चोट लगी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नागेश्वर ध्रुव , मधुसुदन भोसले , ओगेन्द ध्रुव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें