CGPSC घोटाला : हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल... - CG Sandesh

CGPSC घोटाला : हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल...

CGPSC घोटाला मामले में सुनवाई के दौरान उच्च न्यायलय ने सरकार से सीबीआई की जांच के संबंध में सवाल पूछे. मामले में अगली सुनवाई 6 नवम्बर को होगी.
वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग-पीएससी की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के मामले में 15 अक्टूबर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायाधीश बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान राज्य शासन से पूछा कि सीबीआई की जांच कब तक पूरी हो जाएगी।

कोर्ट ने 6 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में शासन से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि राज्य शासन ने हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में नियुक्ति देने के आदेश के खिलाफ अपील की है, जिस पर सुनवाई हुई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें