CG : परिवहन विभाग की नई पहल, आधुनिक तकनीक से होगें ड्राईविंग... - CG Sandesh

CG : परिवहन विभाग की नई पहल, आधुनिक तकनीक से होगें ड्राईविंग टेस्ट

प्रदेश में वाहन चालकों की योग्यता और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एक नई पहल की है। इसके तहत प्रदेश के आठ जिला मुख्यालयों - रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और कोरबा में ई-ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की स्थापना की जा रही है। 

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि इन आधुनिक ई-ट्रैकों के माध्यम से ड्राइविंग टेस्ट पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी तरीके से लिए जाएंगे। यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ाएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को स्मार्ट परिवहन व्यवस्था की दिशा में आगे ले जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें