सरायपाली के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोरोना टीका करण एवं ... - CG Sandesh

सरायपाली के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कोरोना टीका करण एवं 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के संबंध में मीटिंग लिया गया

सरायपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली मे बीएमओ डॉक्टर नारायण साहू,  बीपीएम शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के द्वारा समस्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी, मितानिन कार्यक्रम से बीसी, एसपीएस का मीटिंग लिया गया जिसमें 7 अप्रैल 2021 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन आम नागरिकों को शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित कर स्वास्थ्य जागरूकता पैदा करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत सभी हितग्राही को आयरन गोली उपलब्ध कराने ,एईएफआई का प्रतिदिन समय पर रिपोर्ट करने, कोरोना टीका के नए बैच की जानकारी संधारण करने, कोरोना टीका का द्वितीय डोज 4 से 8 सप्ताह के बीच में लगाने एवं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गांव में मितानिन व उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर महामारी की दवाइयां उपलब्धता के साथ ही महामारी का रिपोर्ट प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर मे करने हेतु कहां गया इस मीटिंग में मलेरिया निरीक्षक एसआर बुडे़क, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कादिर मोहम्मद, सुरेश पटेल, ब्रह्म प्रकाश कर, भरत नायक, डोलामणी भोई, अनंतराम प्रधान ,निर्मला नागेश व मितानिन कार्यक्रम से पार्वती चौधरी, रूदना राणा, रामवती बारीक उपस्थित रहे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें