CG : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी सरपंच निलंबित, एसडीएम ने... - CG Sandesh

CG : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी सरपंच निलंबित, एसडीएम ने इस वजह से जारी किया आदेश

रायपुर। राजधानी के अभनपुर के नवापारा ग्राम नवागांव के सरपंच को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही आबादी पट्टा वितरण में भारी अनियमितता पाए जाने पर की गई है। जिसका आदेश अभनपुर एसडीएम रवि सिंग ने जारी कर दिया है। 

बता दें कि सरपंच भागवत साहु कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में आते है, और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते है। पिछली सरकार में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर भागवत साहु ने एक साथ बैठकर भोजन भी किया था। जिसके बाद राहुल गांधी के साथ भोजन करते फोटो भी खूब वायरल हुई थी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें