सोने - चांदी की कीमतों में आई गिरावट... - CG Sandesh

सोने - चांदी की कीमतों में आई गिरावट...

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई हैं. खरीदी करने से पहले जान लें भाव. डॉलर में मजबूती के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें लगातार गिर रही हैं, इसका असर वायदा बाजार में तो देखा ही जा रहा है. सर्राफा बाजार में रिटेल भाव भी गिर गए हैं.

अगर मंगलवार (12 नवंबर) को वायदा बाजार का कारोबार देखें तो गोल्ड फ्यूचर इस दौरान 18 रुपये की गिरावट के साथ 75,333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. कल ये 75,351 के भाव पर बंद हुआ था. चांदी 68 रुपये की गिरावट के साथ 89,114 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर चल रही थी, जोकि कल के सेशन में 89,182 रुपये पर बंद हुई थी.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. शुक्रवार को सोना 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 600 रुपये टूटकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम था. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 450 रुपये घटकर 79,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. शुक्रवार को यह 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

IBJA (India Bullion & Jewellers Association Ltd.) के मुताबिक अगर हर 1 ग्राम पर सोने के दाम देखें तो 24KT Gold 7,684, 22KT सोना 7,684 रुपये, 20KT सोना 7,500 रुपये, 18KT सोना 6,224 और 14KT सोना 4,956 रुपये पर मिल रहा है. सर्राफा बाजार में सोमवार को हर 10 ग्राम पर 999 क्वॉलिटी का सोना 76,840, 995 का 76,532, 916 का 70,385, 750 का 57,630 और 585 का 44,951 रुपये पर क्लोजिंग हुई थी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें