पिथौरा : टोगोपथरा के चिकन दुकान से 53 नग महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

पिथौरा : टोगोपथरा के चिकन दुकान से 53 नग महुआ शराब जप्त

पिथौरा पुलिस ने 25 फरवरी 2025 को आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर 01 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2025 को पुलिस ने मुखबीर सूचना पर ग्राम टोंगोपथरा में आरेापी के चिकन कटिंग दुकान में आरेापी विजेन्द्र भोई पिता शेषदेव भोई उम्र 40 साल साकिन टोगोपथरा थाना पिथौरा के कब्जे से दो सफेद रंग की अलग-अलग प्लास्टिक झोला में कुल 53 नग 180 एमएल वाली महुआ शराब पाऊच एक पाउच कीमत 50 रूपया जुमला शराब 9540 एमएल कुल कीमती 2650 रूपये, जप्त किया, तथा मामले आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर जेल भेजा गया.

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना पिथौरा के म.प्र.आर 231 उत्तरा दीवान, आरक्षक निराकार नायक, हरिबंधु बारिक, हरिशंकर नायक की भूमिका अहम रही.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें