छत्तीसगढ़ : सहायक विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती हेतु 2 मई ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : सहायक विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती हेतु 2 मई तक कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा सहायक विस्तार अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए इच्छुक पात्र अभ्यर्थीयों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाईट में जाकर ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं।

vyapamcg.cgstate.gov.in

इसके लिए व्यापम द्वारा अभ्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन भरने की प्रारंभिक तिथि 07 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है तथा अंतिम तिथि 02 मई 2025 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त भर्ती की त्रुटि सुधार की तिथि 03 मई से 05 मई 2025 तक शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती की संभावित परीक्षा तिथि 15 जून, रविवार निर्धारित की गई है। सहायक विकास विस्तार अधिकारी भर्ती का परीक्षा केन्द्र प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों बनाए जाएंगे।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें