गड्ढे में गिरा हाथी का शावक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू. - CG Sandesh

गड्ढे में गिरा हाथी का शावक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू.

रायगढ़ः  रायगढ़ में शनिवार की सुबह दल से बिछड़कर एक हाथी शावक गड्ढे में गिर गया. घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शावक को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ा.

बताया जा रहा है कि, रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बाकारूमा रेंज के जमाबीरा बीट में शनिवार की सुबह दल से बिछड़कर एक हाथी शावक
गड्ढे में गिर गया. इस घटना की सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल के सदस्य के अलावा धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी मौके पर पहुंचे. और चार घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हाथी शावक को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद शावक को जंगल में छोड़ा गया.

वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने जंगल में हाथियों के दल की सूचना देते हुए किसी भी काम के लिए जंगल की तरफ नहीं जाने की अपील की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें