CG : छत्तीसगढ़ में बदला-बदला है आज मौसम का मिजाज, मौसम विभाग... - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ में बदला-बदला है आज मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना.

रायपुरः आज छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के पांच जिलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. वहीं दो दिनों तक तापमान स्थिर रहने के बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

मौसम विभाग ने बताया कि, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने और हल्की बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक टर्फ (दबाव का क्षेत्र) दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रहा है. साथ ही, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती हवाओं का घेरा) भी सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

मौसम में बदलाव होने के कारण तापमान में गिरावट आएगी. और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें