CG : कहीं बारिश तो कहीं आसमान से बरसेगा आग, सेहत का रखें खास... - CG Sandesh

CG : कहीं बारिश तो कहीं आसमान से बरसेगा आग, सेहत का रखें खास ख्याल.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम हर दिन अपना रूप बदल रहा है. कभी गर्मी से लोग परेशान होते है. तो कभी बारिश के कारण गर्मी से राहत मिल जाती है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज 7 अप्रैल को बस्तर संभाग में बारिश की संभावना जताई जा रही है. तो वहीं रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रह सकता है. इसी के साथ ही प्रदेश के अन्‍य इलाकों में भी मौसम ड्राई बना हुआ है. वहीं कुछ इलाकों में गर्मी हवाएं चलने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में फिर से मौसम में बदलाव होगा और कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं. इससे कई जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है. हालांकि यह ज्‍यादा समय तक नहीं रहेगी. फिर से प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाएगी और भीषण गर्मी का पूरे प्रदेश में अहसास होने लगेगा.

रायपुर मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में अचानक से बदले मौसम का मुख्‍य कारण पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी में एक्टिव प्रणाली है. एक चक्रवातीय हवा का दबाव और एक द्रोणिका (ट्रफ) पूर्वी बिहार से छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है, जो मौसम में उतार-चढ़ाव ला सकती है. इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और अधिक अस्थिर हो सकता है.

8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है, जिसका अप्रत्यक्ष असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है. हालांकि, अभी तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि प्रदेश में अभी कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी के आसार हैं.

लगातार बदलते मौसम का असर सेहत पर भी पड़ सकता है.ऐसे में इस बदलते मौसम में सेहत का खास ख्याल रखें. पानी पीते रहें और कड़ी धूप में निकलने से बचें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें