पंचतत्व में विलीन हुए दिनेश मिरनिया, बेटे शौर्य ने दी मुखाग्... - CG Sandesh

पंचतत्व में विलीन हुए दिनेश मिरनिया, बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि

रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया का गुरुवार को रायपुर स्थित मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य मीरानिया ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। 


मीरानिया को श्रद्धांजलि देने के लिए रायपुर समेत सभी जिलों के लोग उनके निवास समता कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को और भी सख्त एक्शन लेना चाहिए। उनकी अंतिम यात्रा समता कॉलोनी स्थित निवास से शुरू होकर मारवाड़ी श्मशान घाट तक पहुंची।  इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा ने आज और कल के सभी अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मारवाड़ी श्मशान घाट में पहुंचकर के दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के गृह मंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि इस मामले में और भी सख्त उठाया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें