news-details

मौसम विज्ञान विभाग ने दी जानकारी, 6 मई से अगले सात दिनों तक जारी रहेगी वर्षा, छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ आंधी बिजली....

भारत के विभिन्न हिस्सों में 6 मई से अगले सात दिनों तक मौसमी में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ और दूसरे चक्रवाती परिसंचरणों के कारण देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

उत्तर-पश्चिम में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 6 से 11 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।

 6 मई को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और हिमाचल प्रदेश में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी (70 किमी/घंटा तक) का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में 6 से 9 मई तक धूल भरी आंधी और 6 मई को पूर्वी राजस्थान में भी इसका असर दिखेगा। उत्तराखंड और राजस्थान में 6 और 7 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी भारत के मौसम का हाल
गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 6 से 9 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं (50 किमी/घंटा तक) चलेंगी। 

गुजरात क्षेत्र में 6 मई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। गुजरात में 6 से 8 मई तक 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 6 और 7 मई को ओलावृष्टि और 7 मई को मराठवाड़ा में भी इसका असर दिखेगा।

पूर्वी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 6 से 9 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। 6 मई को पश्चिम मध्य प्रदेश में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 और 7 मई को ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 12 मई तक मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 6 से 8 मई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, फिर 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। पश्चिमी भारत में अगले 4-5 दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। देश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें