महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में गुलाल लगाने के दौरान के युवक के सिर में पत्थर मारकर हमला कर दिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम रूपापाली में होली त्यौहार है पुजा पाठ करना है इतना टाइम तक नहा रहे हो कहने से एक व्यक्ति से मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बागबाहरा के एन एच 353 मेन रोड प्रतीभा पब्लिक स्कूाल के सामने मोटरसायकल की ठोकर के बाद एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पथरला में स्थित एटीसी जियो शेयरिंग टावर में किसी अज्ञात चोर ने करीब 150 मीटर केबल काटकर चोरी कर ली, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.