भारी बारिश का अलर्ट जारी, 44 जिलों में स्कूल बंद - CG Sandesh

भारी बारिश का अलर्ट जारी, 44 जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। वही चंबल, बेतवा, केन और क्वारी जैसी मध्य प्रदेश और राजस्थान से आने वाली नदियां यमुना में मिलकर प्रयागराज में बाढ़ का रौद्र रूप धारण कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते राज्य की लगभग सभी नदियां उफान पर हैं। वहीं उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुई बारिश का असर यहां से आने वाली नदियों में दिखाई दे ही रहा था।

चंबल, बेतवा, केन और क्वारी जैसी मध्य प्रदेश और राजस्थान से आने वाली नदियां यमुना में मिलकर प्रयागराज में बाढ़ का रौद्र रूप धारण कर चुकी है। जालौन हमीरपुर कानपुर फतेहपुर प्रयागराज वाराणसी के निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना नदी ऊफान पर होने से रिहायशी इलाकों में लोगों के घरों में नदी का पानी घुस गया है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस कड़ी में कई लोगों को रेस्क्यू किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं तथा एक-एक मंत्री को जिले का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश के चलते 44 जिलों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। प्रदेश में हो रही लगातार बारिश का असर भी अब इन नदियों पर दिखाई पड़ने लगा है, जिससे बाढ़ की स्थिति भयावह हो सकती है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें