पिथौरा : धारदार चाकू के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

पिथौरा : धारदार चाकू के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पिथौरा के शहीद भगत सिंह खेल मैदान में पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 सितम्बर को मुखबिर कि सुचना पर पुलिस शहीद भगत सिंह खेल मैदान पहुंची, जहाँ कमलेश चौहान पिता रामधारी चौहान उम्र 25 साल निवासी ग्राम कौहाकुडा को घेराबंदी कर पकड़ा गया.

वह अपने कमर के पीछे गुप्तीनुमा धारदार चाकू म्यान सहित छुपाकर रखा था. आरोपी कमलेश चौहान के खिलाफ अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें