बसना : नल-जल योजना के लिये तोड़े सड़कें, कीचड़ से आवागमन और स्व... - CG Sandesh

बसना : नल-जल योजना के लिये तोड़े सड़कें, कीचड़ से आवागमन और स्वास्थ्य प्रभावित

नागरिकों को मुलभुत सुविधाएँ प्रदान करने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएँ चला रही है. सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुँचाने का काम कर रही है. महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम पर्रापाट, बड़ेटेमरी सहित कई गाँवों में लगभग सभी के घरों में नल से जल पहुँच रहा है, जिससे उन्हें सुगमता से पेयजल मिल रहा है. उन्हें पानी के लिए बाहर जाना नहीं पड़ता.

इस योजना ने जल की आवश्यकता पूरी तो की है लेकिन इसके लिए पाइप बिछाने के दौरान गाँव की गालियों में कांक्रीट की सड़कों को खोदे गये. ये गड्ढे ग्रामीणों कों परेशान कर रहे हैं. बारिश के दौरान इसमें कीचड़ से राहगीरों को आवागमन में असुविधा होती है, उनमें हादसे का भय बना रहता है. इससे स्वच्छता भी प्रभावित हो रही है. कीचड़ और जलभराव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा.

संबंधित विभाग को इन्हें सुधारा जाना चाहिए ताकि लोगों का आवागमन और स्वास्थ्य की समस्या ना हो.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें