पिथौरा : एशिया कप क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाने के मामले में... - CG Sandesh

पिथौरा : एशिया कप क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाने के मामले में कार्रवाई

28 सितम्बर 2025 को मुखबीर की सूचना पर एशिया कप क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने आरोपी नमन गोयल पिता राजेश गोयल उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं 06 पिथौरा को घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी अपने मोबाईल से क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवा रहा था. 

आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, आनलाईन सट्टा से संबंधित नगदी रकम 1200 रूपये सहित कुल जुमला कीमती 16200 रुपये जप्त किया गया.

मामले में धारा 7-LCG, 112(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें