महासमुंद : स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल - CG Sandesh

महासमुंद : स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल

महासमुंद से रायपुर जाने वाली NH 353 रोड़ पर स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल हो गये. आसपास के लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर उन्हें अस्पताल भिजवाया.

वार्ड नं. 10 ग्राम केशवा निवासी यशवंत कुमार सतनामी ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर को वह अपनी बड़ी मां के पुत्र संतोष कुमार सतनामी के साथ अपने मोटर सायकल होण्डा हार्नेट सोल्ड जिसका नंबर नही आया है, जिसमें दोनों बैठकर अपने घर केशवा से गुल्लू गुखेरा अपने भांजी को देखने के लिये गये थे. मोटर सायकल को यशवंत चला रहा था. 

भांजी को देखकर वे वापस अपने घर ग्राम केशवा जा रहे थे. शाम करीब 04:30 बजे के आसपास NH 353 रोड सिद्धी राईस ‍मिल के सामने महासमुंद से नदी मोड की ओर जा रही स्कूटी क्रमांक CG06 GC 9458 ने टक्कर मार दी, जिससे यशवंत और उसके साथी घायल हो गये. आसपास के लोगों ने डायल 112 वाहन को कॉल करके बुलाया और अस्पताल भिजवाया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें