सरायपाली : आँगन में बिजली करंट लगने से युवक की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : आँगन में बिजली करंट लगने से युवक की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम केंदुआ में घर के आंगन में बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. घटना की सुचना चंद्रकेशव ने थाने में दी की 17 सितम्बर को सुबह करीब 06:30 बजे केंदुआ निवासी कृष्णचंद ऊर्फ रूकमण पटेल पिता बालमुकुंद उम्र 25 साल अपने घर के आँगन में बिजली करंट की चपेट में आ गया.

कृष्णचंद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें