सरायपाली में रक्तदान शिविर 30 सितंबर को  - CG Sandesh

सरायपाली में रक्तदान शिविर 30 सितंबर को

सरायपाली में 30 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) हेमंत रमेश नंदनवार व  सरायपाली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पी. कुदेशिया के निर्देशन में एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एच. एल. जांगड़े, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी. आर. धृतलहरे व विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के मार्गदर्शन में आयुष्मान भव अभियान के तहत स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 30 सितंबर शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेडिकल कॉलेज महासमुंद के स्वास्थ्य टीम द्वारा 11 बजे सीएचसी सरायपाली में उपस्थित होकर रक्तदान कार्य को संपन्न कराया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि स्वैच्छिक रूप से अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर रक्तदान करने आगे आए और रक्तदान कर पुण्य का भागीदार बने.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें