सरायपाली : पति-पत्नी ने मिलकर युवक की थप्पड़ और चप्पल से की प... - CG Sandesh

सरायपाली : पति-पत्नी ने मिलकर युवक की थप्पड़ और चप्पल से की पिटाई

सरायपाली के शीतल रेडिमेड के सामने पति-पत्नी ने मिलकर एक युवक की थप्पड़ और चप्पल से पिटाई कर दी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 29 सितम्बर को दोपहर करीब 1 बजे ग्राम पतेरापाली निवासी नरेन्द्र कुमार भोई को भोला व उसकी पत्नि ने सरायपाली के दल्ला बाडा शीतल रेडिमेड के सामने भोला ने बिना कारण के गाली गलौज की, जिसे मना करने पर मां बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगा. 

विरोध करने पर भोला व उसकी पत्नि हाथ थप्पड व चप्पल से मारपीट किये तथा भोला ने नरेन्द्र का बाल पकडकर चेहरा को दिवाल से टकराया तथा जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से नरेन्द्र के चेहरे, सीने व दाहिने हाथ अंगुठा में चोट आयी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी भोला व उसकी पत्नि के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें