पिथौरा : सब्जी बेचने का काम करने वाले से मारपीट, सिर से निकल... - CG Sandesh

पिथौरा : सब्जी बेचने का काम करने वाले से मारपीट, सिर से निकलने लगा खून

झलप में सब्जी बेचने का काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ पिथौरा के ग्राम मुढीपार में गाली गलौच कर मारपीट की गई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कुमार निषाद सब्जी बेचने का काम करता है, जो 18 जनवरी 2025 को झलप से सब्जी बेच कर अपने गांव गोडबहाल चाहा डबरी जा रहा था. इसी दौरान करीबन 19.30 बजे जब वह नर्सरी के पास ग्राम मुढीपार पहुंचा तो रास्ते में उसे ग्राम मुढीपार का केशव निषाद देख कर मॉ बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा जिसे शिव कुमार निषाद ने क्यो गाली दे रहा है,  कहकर मना किया तो तब केशव निषाद एवं उसके अन्य दो साथी ने उसे एक राय होकर मॉ बहन की गाली देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये.

शिव कुमार निषाद ने बताया कि मारपीट के दौरान केशव निषाद अपने हाथ में पहने स्टील के चुडा से उसके सिर में मारा जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा. केशव निषाद एवं उसके अन्य दो साथी के द्वारा शिव कुमार निषाद के साथ मारपीट करने से उसके दाहिने सिर, बांया आंख एवं शरीर में दर्द हो रहा है. घटना को डेली निड्स दुकान वाले प्रकाश देख कर बीच बचाव किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें