छत्तीसगढ़ में 31 नक्सलियों ने किया सरेंडर.  - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में 31 नक्सलियों ने किया सरेंडर.

दंतेवाड़ा-नारायणपुर में 31 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे ‘लोन वर्राटू’ और ‘माड़ बचाओ’ जैसे अभियानों का बड़ा असर देखने को मिल रहा है. सोमवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले में कुल 31 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वालों में कुल 8 इनामी नक्सली शामिल हैं, जिन पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. इनमें 3 इनामी नक्सली भी शामिल हैं जिन पर कुल 4.5 लाख रुपये का इनाम था. वहीं नारायणपुर जिले में 5 महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सभी पर था 1-1 लाख का इनाम घोषित था. ये सभी नेलनार, कुतुल और परलकोट एरिया कमेटी से जुड़ी हुई थीं.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें