बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो ... - CG Sandesh

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सलियों के शव मिले.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में माड़ क्षेत्र के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. दो नक्सलियों के शव बरामद हो गए है. बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है. मारे गये नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है. सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें