CG : प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के विरोध में होने वाली कांग्र... - CG Sandesh

CG : प्रदेश में आपराधिक घटनाओं के विरोध में होने वाली कांग्रेस की न्याय यात्रा स्थगित, 21 अप्रैल को सीएम हाउस के घेराव तैयारी

रायपुर। प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं व अबोध बच्चियों के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित न्याय यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि 18 से 20 अप्रैल तक चलने वाली यह यात्रा अब अपरिहार्य कारणों से नहीं निकाली जाएगी। हालांकि, 21 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को यथावत रखने का निर्णय लिया गया है।


गैदू ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस 21 अप्रैल को रायपुर के आजाद चौक से राजीव चौक तक मार्च निकालेगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की निष्क्रियता और बढ़ते अपराधों के खिलाफ होगा।



न्याय यात्रा का प्रस्तावित रूट था:


18 अप्रैल: दुर्ग से नेहरू नगर भिलाई होते हुए खुर्सीपार तक (13.4 किमी)

19 अप्रैल: खुर्सीपार से चरोदा, कुम्हारी तक (13.7 किमी)

20 अप्रैल: कुम्हारी से टाटीबंध, आजाद चौक रायपुर (11.2 किमी)

21 अप्रैल: आजाद चौक से राजीव चौक तक मार्च और फिर सीएम हाउस का घेराव


कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि सरकार इन मामलों में गंभीरता नहीं दिखा रही। इसी को लेकर पार्टी ने न्याय यात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक करने और सरकार को जवाबदेह बनाने का निर्णय लिया था।



अब पार्टी 21 अप्रैल को राजधानी रायपुर में शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें