CG: राज्य के कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभा... - CG Sandesh

CG: राज्य के कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां दिन में आसमान से आग बरस रहा है. वहीं शाम को हल्की बारिश और आंधी तूफान के कारण गर्मी से राहत मिल रही है.
प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, वहीं अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है. आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है. लोगों को अब तेज़ गर्मी के साथ-साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में आने वाले 4 दिनों तक गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें