news-details

हमले की साजिश रचने वाले आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मधुबनी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंन बिहार के लोगों को 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की कई सौगातें दीं।

इस दौरान पीएम मोदी ने पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ऊं शांति, शांति, शांति बोलकर पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों को सजा मिलकर रहेगी। किसी भी हालत में इन्हें नहीं बख्शा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है.... उससे पूरा देश व्यथित है, दुखी है। सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन परिवारजनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसके लिए भी सरकार हर प्रयास कर रही है। देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं... जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को... और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। महिलाओं को 50 फीसदी भागीदारी देने वाला बिहार पहला राज्य: मोदी


बिहार पहला राज्य जहां महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी गई। नीतीश बाबू को बधाई है। बेटियां, महिलाएं अब प्रतिनिधि बन सेवा दे रही हैं। यही सामाजिक भागीदारी है। लोकतंत्र अधिक से अधिक भागीदारी से ही सशक्त होता है। इसी सोच के साथ महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का काननू बना है। इसका लाभ सभी को होगा। रोजगार के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही। जीविका दीदी से अनेक बहनों का जीवन बदला है। जीविका दीदियों को 1000 करोड़ की सहायता दी: पीएमआज यहां बिहार की बहनों के स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों के 1000 करोड़ की सहायता दी गई है। बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। गरीबों के घर बने। सड़कें बनीं। गैस कनेक्शन पहुंचे। शौचालय, पानी की सुविधा मिली। गांवों में लाखों-करोड़ों रुपये पहुंचे। गाड़ी वाले से दुकानदार तक को कमाई के कई मौके मिले। उस समाज को फायदा मिल रहा है जो सदियों से पीड़ित रहे। पीएम आवास योजना का लक्ष्य है कोई भी गरीब परिवार बेघर न हो। सभी के सिर पर छत हो। इस लक्ष्य के साथ चार करोड़ से अधिक पक्के घर बने हैं। 57 लाख बिहार में घर मिले हैं। तीन करोड़ और घर गरीबों को मिलेंगे। डेढ़ लाख परिवार बिहार में गृह प्रवेश कर रहे हैं। आज ही करीब 10 लाख परिवारों को उनके पक्के घर के लिए मदद भेजी गई है। बिहार के 80 हजार ग्रामीण परिवार और एक लाख शहरी परिवार हैं। देश के 12 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों के घरों में नल से जल पहुंचा है। ढाई करोड़ से अधिक घरों में बिजली पहुंची है। गैस सिलेंडर मिला है। लद्दाख और सियाचीन में अब 4जी और 5जी मोबाइल कनेक्शन पहुंच चुका है। बिहार में 10 हजार से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने: मोदीप्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिखाता है कि देश की प्राथमिकता क्या है। देश में एम्स जैसे अस्पताल दिल्ली में होते थे। आज दरभंगा में बन रहा है। मेडिकल कालेज की संख्या दोगुनी हो चुकी है। झंझारपुर में भी मेडिकल कालेज बना है। बिहार में 10 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन चुके हैं। बिहार में 800 से अधिक जनऔषधि केंद्र बने हैं। खर्च कम हुआ है। बचत हो रही है। आज भारत रेल, सड़क रोड से तेज गति से जुड़ रहा है। पटना में मेट्रो का काम चल रहा है। दो दर्जन से अधिक शहर मेट्रो से जुड़ गए हैं। पीएम मोदी ने पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलिपीएम मोदी ने इस दौरान अपना संबोधन देते हुए सबसे पहले पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात प्रारंभ करने से पहले एक प्रार्थना करना चाहता हूं। आप अपने स्थान पर जहां भी हैं। बैठकर ही, खड़े होने की भी जरूरत नहीं है। 22 तारीख को हमने जिनको खोया है उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मैं अपनी बात प्रारंभ करूंगा। ऊं शांति, शांति, शांति।पीएम मोदी ने कहा कि आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से जुड़ा है। बिहार से जुड़ा है। यहां देश के विकास से जुड़े हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण हुआ है।बिजली, गैस आदि से विकास के मौके होंगे। रोजगार मिलेंगे। बिहार वो धरती है जहां से पूज्य बापू ने सत्याग्रह का विस्तार किया था। उनका विश्वास था जब तक भारत के गांव का विकास नहीं होगा। देश का विकास नहीं होगा बीते दशक में पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया: पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा कि पंचायत के विकास को यही उद्देश्य था। टेक्नोलॉजी के माध्यम से पंचायतों को मतबूत किया गया। बीते दशक में पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया। 5 लाख से अधिक कामन सेंटर बने। पंचायतों के डिजिटल होने से जीवन मृतयु प्रमाणपत्र। अन्य दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैंं। 30 हजार नये पंचायत भवन बनाए गए।पचायतों को फंड मिले यह सरकार की प्राथमिकता है। ग्राम पंचायतों की समस्या भूमि विवाद से जुड़ी है। कौन सी भूमि खेती की है, सरकारी है इस पर विवाद होता था। अब जमीन का डिजिटलीकरण किया जा रहा। विवाद खत्म हो रहा। पंचायतों ने सामाजिक भागीदारी बढ़ाई है नीतीश बोले- जरा जोर से ताली बजाओबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। सीएम ने मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष सहायता दी गई है। सीएम नीतीश ने 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का जिक्र करते हुए कहा कि कितनी खुशी हो रही है, इनके लिए जोर से ताली बजाओ। उन्होंने कहा कि इन गेम्स की जिम्मेदारी बिहार को मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है। पहलगाम आतंकी हमले पर भी बोले नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि हम सब जानते हैं कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई लोग मारे गए थे, जो काफी दुखद है। ये घटना निंदनीय है, हम शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। हम आपके साथ हैं और पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। नीतीश कुमार ने गिनवाए काममुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री हमलोगों के बीच हैं। यह सौभाग्य की बात है कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा गैस, बिजली व अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा। नई रेल लाईन व तीन ट्रेनों का उद्घाटन किया जा रहा।प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत राशि और आवास दिया जा रहा है। आप सभी जानते है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले आतंकी घटना हुई।पूरा देश शोक संतप्त है। हम प्रधानमंत्री के साथ हैंं। पूरा देश उनके साथ है। आप सभी जानते हैं कि बिहार में जो हुआ।हमारी सरकार 2005 में बनी। हमलोग लगातार साथ रहे। यह बीसवां साल है। पहले पंचायतों में बुरा हाल था। कोई काम नहीं होता था। एनडीए की सरकार बनी तो पंचायती राज और 2007 में नगर निकाय कानून में सुधार किया गया। महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण हुआ।


अन्य सम्बंधित खबरें