खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला : दहशत में ग्रा... - CG Sandesh

खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला : दहशत में ग्रामीण.

बिलासपुर: बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि, घटना गुरुवार सुबह की है. जब किसान शिवकुमार जायसवाल रबी फसल में पानी डालने खेत जा रहे थे. इसी दौरान पुलिया के पास जंगली जानवर ने किसान पर हमला कर दिया. लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर जानवर भाग गया.इसके बाद ग्रामीण घायल किसान को तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया.

ग्रामीणों का कहना है कि, खेत में छिपे बाघ ने किसान पर हमला किया है. वहीं मामले में बिसालपुर के DFO सत्यदेव शर्मा का कहना है कि, किसी जगंली जानवर ने किसान को घायल किया है. घटना की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें