तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी ठोकर, युवक की मौत.  - CG Sandesh

तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी ठोकर, युवक की मौत.

रायगढ़ में एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को ठोकर मार दिया. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

बताया जा रहा है कि, मृतक युवक परमानंद यादव दर्रामुड़ा क्षेत्र का रहने वाला था. और अपने मामा के घर ओड़िसा गया हुआ था. यहां से बीती रात वो लोग बारात आए. परमानंद अपने दोस्तों के साथ बोलेरो में सवार होकर कुछ सामान लेने बंगुरसिया गांव पहुंचा. और बोलेरो से उतरकर पैदल जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे अस्पताल से जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. और आरोपी चालक की पतासाजी में जुट गई है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें