CG : शादी का देकर युवती से किया अनाचार, OYO होटल में लेजाकर ... - CG Sandesh

CG : शादी का देकर युवती से किया अनाचार, OYO होटल में लेजाकर बनाया संबंध, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता सक्ती जिले की रहने वाली है, जो 2019 में सकरी क्षेत्र में रहकर निजी संस्थान में काम करती थी। इसी संस्थान में करण यादव, निवासी आसमा सिटी भी काम करता था, जहां दोनों के बीच जान-पहचान हुई। युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर सरकंडा क्षेत्र के एक ओयो होटल में शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 (2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें