महासमुंद ब्रेकिंग : शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, क... - CG Sandesh

महासमुंद ब्रेकिंग : शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, कार सवार तीन लोगों की मौत, 5 घायल

महासमुंद। जिले के बागबाहरा में पटपरपाली के पास सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत 5 व्यक्ति घायल । मृतक परिवार के सदस्य पास के ही गांव खुर्सीपार में पारिवारिक शादी से लौट रहे थे तब रात्रि में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए है ।

बीती रात्रि पटपरपाली के पास नेशनल हाइवे 353 पर ट्रक ट्रेलर ने ईको कार को टक्कर मारी है जिससे इको में 8 लोग सवार थे जिसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है वही 5 लोग घायल है । 

बागबाहरा खोपली निवासी जोहन साहू, पूनम साहू, एवं 3 वर्षीय बच्ची खुशी साहू का निधन हो चुका है । वहीं घायलों का महासमुंद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

बता दे कि पखवाड़े भर में सड़क हादसे के दौरान दर्जनों लोगों की मौत हो गई है ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें