खरोरा में डकैती का मास्टरमाइंड पकड़ाया, पुलिस ने 10 संदिग्धो... - CG Sandesh

खरोरा में डकैती का मास्टरमाइंड पकड़ाया, पुलिस ने 10 संदिग्धों को किया गिरफ्तार.

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में हुई डकैती मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. डकैती की यह वारदात खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में अंजाम दी गई थी, जहाँ नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान के परिजन के हाथ-पैर बांधकर 6 लाख रुपये लूटे थे.

जांच में पता चला है कि, इस डकैती का मास्टरमाइंड एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी निकला है. उसने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए पूरी योजना बनाई थी. गिरफ्तार किए गए दोनों रिटायर्ड पुलिसकर्मियों पर पुलिस विभाग में रहते हुए भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं.

डकैती करने वाले गिरोह ने नकाब पहनकर घर में घुसकर पिस्टल और तलवार के दम पर परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया था. उन्होंने पीड़ित के हाथ-पैर बांधकर घर से 6 लाख रुपये नकद और कीमती सामान लूट लिया था. घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर संदिग्धों को पकड़ा.

वहीं रायपुर पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा है. संभावना है कि पुलिस आज देर शाम तक इस मामले में कोई बड़ा खुलासा कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, गिरोह के कुछ और सदस्य फरार हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें