पटेवा : घर के सामने हो हल्ला वाद विवाद करने से मना करने पर, ... - CG Sandesh

पटेवा : घर के सामने हो हल्ला वाद विवाद करने से मना करने पर, पिटाई

पटेवा थाना अंतर्गत झलप में घर के सामने हो हल्ला वाद विवाद करने से मना करने पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई.

श्यामनगर झलप निवासी मनहरण देवदास ने बताया कि 30 मार्च 2025 को ‍रात करीब 10:30 बजे उसके घर के सामने, उसका भाई मंगलू देवदास और मयंक चक्रधारी दोनो पुरानी रंजिश की बात को लेकर वाद विवाद हो रहे थे. जिसपर मनहरण के द्वारा दोनो को क्यों घर के सामने हो हल्ला वाद विवाद कर रहे हो बोलने पर मयंक चक्रधारी तू कौन होता है समझाने वाला कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए मनहरण को हाथ मुक्का से एवं हाथ में रखे ईट से मारपीट किया.

मारपीट से मनहरण के दाहिने आंख के ऊपर एवं नीचे में चोट लगा है. घटना को मंगलू देवदास व आसपास के लोग देखे सुने हैं.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें