सांकरा : शिक्षक के घर के बाहर से मोटरसायकल की चोरी - CG Sandesh

सांकरा : शिक्षक के घर के बाहर से मोटरसायकल की चोरी

सांकरा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के घर के बाहर से मोटरसायकल की चोरी होने पर शिकायत दर्ज कराई गई है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सांकरा निवासी जितेन्द्र कुमार नायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है, जो 27 मार्च 2025 को दोपहर डेढ बजे स्कुल से घर वापस आकर अपने मोटर सायकल को अपने घर के सामने गेट के पास खड़ा कर घर अंदर चले गए, और इसके कुछ समय बाद लगभग 2 बजे घर से बाहर निकलने पर बाहर खड़ी मोटर सायकल नही थी. मोटरसायकल हीरो होण्डा क्रमांक CG 06 D 3866 कीमती 10000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें