CG : फर्म में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक... - CG Sandesh

CG : फर्म में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बिलासपुर। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा आवासपारा निवासी सूरज मनहर की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सूरज रोज की तरह सिरगिट्टी स्थित एक निजी फर्म में काम करने गया था, जहां वह जैसे ही पानी के पास पहुंचा, अचानक करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने चकरभाठा पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें