पटेवा : ट्रक की ठोकर से आई गंभीर चोट, ईलाज के दौरान मौत. - CG Sandesh

पटेवा : ट्रक की ठोकर से आई गंभीर चोट, ईलाज के दौरान मौत.

उप तहसील कार्यालय पटेवा के सामने मोटरसायकल को रोककर रोड किनारे खड़े व्यक्ति को एक ट्रक ने पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे ईलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर 2024 को रविलाल रोहिदास, सुखबती रोहिदास अपनी बेटी याचिका रोहिदास उम्र 03 साल को मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 04 KY 0315 में बिठाकर ईलाज के लिए पटेवा आये थे,  तथा ईलाज कराकर वापस घर जाते समय दोपहर करीबन 03:30 बजे NH 53 रोड उप तहसील कार्यालय पटेवा के सामने मोटरसायकल को रोककर सुखबती रोहिदास अपनी बच्ची को लेकर पास के नल में पानी पीने के लिये गई थी, रविलाल रोहिदास मोटर सायकल में बैठकर रोड किनारे खड़ा था, तभी पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक NL 01 AF 6196 का चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरहवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 04 KY 0315 को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, जिससे रविलाल रोहिदास के सिर, सीना एवं पैर में गंभीर चोट आया और उसे ईलाज के लिए DKS अस्पताल रायपुर में भर्ती कराये, जहां ईलाज के दौरान 22 अक्टूबर 2024 को रविलाल रोहिदास का मृत्यु हो गया.

पुलिस द्वारा मर्ग जांच पर प्रत्यक्षदर्शी गवाह के कथनानुसार एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर ट्रक क्रमांक NL 01 AF 6196 के चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) BNS का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें