छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट.  - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट.

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए है. दिन के समय तो घर से निकलना खतरे से कम नहीं है. प्रदेश के रायपुर-बिलासपुर और सरगुजा, दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है.

दरअसल छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कभी बारिश तो कभी भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं अब तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में तापमान औसत 42 डिग्री से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है. इसी के चलते प्रदेश में लू चलेगी. लू का सबसे ज्‍यादा असर 23 से 25 अप्रैल तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में हो सकता है.
 
बस्तर संभाग में बारिश की संभावना
एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे है. वहीं बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम ने करवट ली. बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. बीते 24 घंटों में भानपुरी में 20 मिमी और तोकापाल में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें