पिथौरा जनपद के सचिव ने 35 लाख रुपये से भी अधिक राशि का किया ... - CG Sandesh

पिथौरा जनपद के सचिव ने 35 लाख रुपये से भी अधिक राशि का किया अपने खाते में अंतरण, 420 का अपराध दर्ज

जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत बरेकेल में गोधन न्याय योजना के तहत 35 लाख से भी अधिक रुपये की राशि में अनियमितता पाए जाने पर जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने बसना थाना के भंवरपुर चौकी में पंचायत कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरेकेल में गोधन न्याय योजना अंतर्गत वर्ष 2022 में जयप्रकाश बघेल द्वारा गोबर खरीदी मे 04 मार्च 2022 से 25 अक्टूबर 2022 की अवधि में कुल 35,59,548 रुपये की शासकीय राशि की अनियमितता कर राशि को अपने खाते में अंतरण किया.

इस समय गोबर खरीदी का कार्य एवं उसकी ऑनलाईन एन्ट्री कार्यालय सचिव ग्राम पंचायत बरेकेल में होता था, कलेक्टर जिला महासमुंद द्वारा पारित आदेश में जयप्रकाश बघेल के द्वारा राशि 359548 रूपये का हेराफेरी कर गबन करने संबंधी दोषसिद्ध पाया गया.

मामले मे पुलिस ने आवेदन के अवलोकन पर आरोपी जयप्रकाश बघेल के विरूध अपराध धारा 420 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें