छत्तीसगढ़ में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख की इनामी मह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 4 को किया गिरफ्तार

बीजापुर। जिले में पुलिस जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जवानों ने 5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत समेत 4 नक्सलीयों को गिरफ्तार किया है.बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर हत्या, आईईडी ब्लास्ट, रोड काटना, पाम्पलेट लगाना, लेवी वसूली करने जैसे कई गंभीर आरोप है.



बता दें कि बीजापुर समेत सभी नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज डीआरजी बीजापुर, थाना भैरमगढ़-मिरतुर और CAF की 15वीं वाहिनी की संयुक्त टीम केशकुतुल और जप्पेमरका के पहाड़ी जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी. इसी दौरान पुलिस को देख ये नक्सली जंगलों में छिपते और भागते नजर आए. इस दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 लाख की इनामी महिला नक्सली सहित 4 नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पाम्पलेट और बैनर बरामद किया है.

जानकरी के मुताबिक, सभी महिला नक्सली काफी समय से सक्रिय थे. इन सभी के खिलाफ थाना भैरमगढ़ और मिरतुर में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें