सांकरा : पति से महिला समुह के किस्त का पैसा मांगने पर की मार... - CG Sandesh

सांकरा : पति से महिला समुह के किस्त का पैसा मांगने पर की मारपीट.

सांकरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम में जब महिला ने अपने पति से महिला समुह के किस्त का पैसा पटाना है पैसे मांगी तो उसके पति ने गंदी गंदी गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सागुनढाप की निवासी आकांक्षा सिंह की वर्ष 2015 में मै अकलतरा के देवेश खण्डेल के साथ लव मैरिज की थी, देवेश खण्डेल उन्ही के घर में घर जमाई के रुप में रह रहा है. तथा परसवानी चौक सांकरा में मोबाईल दुकान का संचालक है.

महिला ने बताया कि उसका पति देवेश खण्डेल आये दिन उसपर बेवजह शक करते रहते है, और 22 जनवरी 2025 को करीब शाम 06.00 बजे के आसपास जब महिला अपने पति देवेश खण्डेल के घर आने पर बोली कि महिला समुह के किस्त का पैसा पटाना है तो उसका पति देवेश खण्डेल मेरे पास पैसा नही है कहां से लाउंगा बोलकर आकांक्षा को मां बहन गंदी गंदी गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मारपीट करने से आकांक्षा के होंठ तथा बांये गाल में चोट आने से दर्द हो रहा है, जिससे वह बहुत डरी हुई है. उसने बताया कि इसके पूर्व में भी देवेश खण्डेल कई बार मारपीट व गाली गलौच किया है. जिसको परिवार में आपसी सलाह मशवरा होकर समझौता किये थे. घटना को उसके मां राजेश्वरी ठाकुर एवं मेरी दादी उर्मिला ठाकुर देखे व सुने है तथा बीच बचाव किए है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें