पिथौरा : किसका फोन आया है पूछने पर पति और ससुराल वालों ने की... - CG Sandesh

पिथौरा : किसका फोन आया है पूछने पर पति और ससुराल वालों ने की मारपीट, 112 में कॉल कर महिला ने बुलाई पुलिस.

पिथौरा के ग्राम सरकडा में एक महिला द्वारा अपने पति से किसी का फोन आया पूछने पर उसके साथ अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसपर महिला ने 112 में कॉल कर सहायता ली.

खिलेश्वरी सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2024 में उसका विवाह ग्राम सरकडा थाना पिथौरा के निवासी मनीराम डडसेना के साथ समाजिक रिति रिवाज से हुआ था.

विवाह के 02-03 माह बाद खिलेश्वरी के पति उसके साथ घरेलू बात एवं शक कर वाद विवाद करते थे, तब इस बाद की जानकारी खिलेश्वरी ने अपने पिता एवं परिवार वालों को दी. तब उसके पिताजी भुखन लाल सिन्हा 05 जनवरी 2025 को उसे वापस रायपुर लेकर गये.

इसके बाद 05फरवरी को खिलेश्वरी सिन्हा वापस अपने ससुराल ग्राम सरकडा आयी, जहाँ कुछ समय बीतने के बाद उसके पति के द्वारा फिर से गाली गलौज किया जाने लगा.

खिलेश्वरी ने बताया कि 26 मार्च 2025 को रात्रि 09.00 बजे उसके पति के फोन में किसी का फोन आया, तब वह पूछी की किसका फोन है, तो  उसके पति ने तुझे क्या करना है,  कहते हुये उसके साथ मॉ बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा, जिसे सुन खिलेश्वरी के ससुर उदेराम डडसेना,  सास भोगबाई,  देवर देवशंकर एवं देवरानी गनीता सभी एक राय होकर आज तुझे जान से मार देंगे कहते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.

इसके बाद खिलेश्वरी डर कर बचाओ-बचाओं चिल्लाते हुए पड़ोस के लोकप्रकाश के घर दौड़कर भागी और डॉयल 112 में कॉल कर पुलिस को बुलायी.

पुलिस के द्वारा समझाईश देने पर उसके ससुराल में वह रात्रि को रही, इसके बाद सुबह उसके पति ने अपने माता-पिता परिवार वालों को बुला लो तुम्हे अपने घर में नही रखूंगा कहा.

खिलेश्वरी को उसके पति एवं ससुराल के द्वारा मारपीट करने से चोटे आया है. घटना को गांव के रामयाण सिन्हा देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें